Nora Fatehi का नया गाना: “डर्टी लिटिल सीक्रेट” का टीज़र हुआ रिलीज़, जैक नाइट के साथ नज़र आने वाली हैं नोरा

Nora Fatehi Dirty Little Secret

Nora Fatehi New Song: नोरा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 7 जून को रिलीज़ होगा म्यूजिक वीडियो

इस म्यूजिक वीडियो (Nora Fatehi Songs) में नोरा का इंटरनेशनल अवतार फैन्स को खूब पसंद आ रहा है

Music Video Desk, Mumbai: डांसिंग क्वीन नोरा फतेही का एक नया गाना ‘Dirty Little Secret’ 7 जून को रिलीज़ होने जा रहा है। इस गाने को नोरा किसी बड़े रिकॉर्ड लेबल पर न लाकर बल्कि अपने ख़ुद के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ करने की तैयारी में हैं।

Nora Fatehi | Dirty Little Secret | Matt Steffanina Choreography | Los Angeles Dance Class

नोरा फतेही न सिर्फ़ इस म्यूजिक वीडियो (Music Video) में नज़र आयेंगी बल्कि इस गाने में ख़ुद आवाज़ दी है, इस गाने को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ इसे डाइरेक्ट भी किया है। जी हाँ, आपने सही सुना! ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ (Dirty Little Secret ) नोरा का तीसरा म्यूजिक वीडियो होगा जिसमें वो बतौर गायिका, प्रोड्यूसर और निर्देशक की भूमिका में नज़र आयेंगी।

इस गाने में Zack Knight के साथ कोलैबोरेशन करके फैन्स की धड़कने बढ़ा दीं हैं। ये पहली बार है जब नोरा, जैक के साथ म्यूजिक वीडियो में नज़र आयेंगी।

गाने (Nora Fatehi Instagram) की थीम से पता लगता है नोरा एक राजकुमारी के किरदार में हैं जो अपनी अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाती है।

Nora Fatehi’s Dirty Little Secret गाने का टीज़र देखें

Dirty Little Secret – Nora Fatehi x Zack Knight (Music Video TEASER)

नोरा फतेही के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (Official YouTube Channel) पर इसका टीज़र 2 जून को रिलीज किया गया। जिसके बाद इसे 1 लाख से अधिक लोगों के द्वारा देखा जा चुका है।

इस म्यूजिक वीडियो का डिजिटल प्रोमोशन दुबई की नामचीन कम्पनी Qanawat Digital कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *